फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Angry Over Shraddha Murder Case, Shraddha Aftab Story

Sanjay Raut: श्रद्धा हत्याकांड पर आगबबूला हुए संजय राउत, बोले- ऐसे लोगों को खुलेआम दी जाए फांसी

Wed, 16 Nov 2022 11:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर आज उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं।

विज्ञापन
Sanjay Raut Angry Over Shraddha Murder Case, Shraddha Aftab Story
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। अब इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उद्धव ठाकरे गुट  के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने आज से पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। लड़की के पिता की शिकायत के बाद मामला का पता चला। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आफताब ने क्यों की थी श्रद्धा की हत्या?
श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed