{"_id":"5c3f7cfebdec2273382caa6e","slug":"sanjay-nirupam-who-is-telling-a-fake-to-the-surgical-strike-bjp-sent-him-movie-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले निरुपम को भाजपा ने भेजे फिल्म के टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले निरुपम को भाजपा ने भेजे फिल्म के टिकट
Thu, 17 Jan 2019 12:20 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
sanjay nirupam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के 10 टिकट भेजे हैं। मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव निखिल व्यास ने निरुपम को सिनेमा टिकट के साथ भेजे पत्र में कहा है कि भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी यह फिल्म देख कर निरुपम देश की जनता से माफी मांगे।
विज्ञापन
व्यास ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 की रात सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। देश की 125 करोड़ जनता ने सर्जिकल स्ट्राइक को माना और अपने प्रधानमंत्री के कदम का स्वागत किया। पूरी दुनिया ने भी माना कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई।
विज्ञापन
लेकिन, दुनिया के एकमात्र देश पाकिस्तान और दुनिया के एकमात्र व्यक्ति संजय निरुपम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। फिल्म देखने के बाद भी निरुपम ने देश की जनता से माफी नहीं मांगी तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन