फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Mishra: Enforcement Directorate has witnessed a remarkable growth over the last four years

ED: चार सालों में मैनपावर के मामले में ईडी हुई और मजबूत, इस अफसर के कार्यकाल में बढ़ी एजेंसी की प्रोफाइल

Tue, 02 Aug 2022 06:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 06:34 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय इस समय महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के अलावा दिल्ली सहित कई राज्यों में हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रही है। पिछले चार वर्षों में जांच एजेंसी की प्रोफाइल बढ़ी है और मैनपावर के मामले में भी इसने खुद को मजबूत किया है।
 

विज्ञापन
Sanjay Mishra: Enforcement Directorate has witnessed a remarkable growth over the last four years
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

ईडी के निदेशक संजय मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिए जाने के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी की है। इसी बीच, सामने आया है कि संजय कुमार मिश्रा के ईडी के निदेशक बनने के बाद से ईडी में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। गौरतलब है कि संजय कुमार मिश्रा ने साल 2018 में ईडी के निदेशक का पद ग्रहण किया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों की बढ़ी है संख्या
2018 में जब संजय मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था तो एजेंसी में पांच विशेष निदेशक और 18 संयुक्त निदेशक थे। इनमें से कई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से थे। वहीं, इस समय एजेंसी में नौ विशेष निदेशक, तीन अतिरिक्त निदेशक, 36 संयुक्त निदेशक और 18 उप निदेशक हैं। ईडी में प्रतिनियुक्ति के लिए अब आयकर, महानिदेशालय जीएसटी आसूचना एवं सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों को वरीयता दी जाती है। बता दें कि अधिकारी केंद्र और राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनियुक्ति होकर ईडी में आते हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बनाए गए हैं कार्यालय
इतना ही नहीं, 2018 के बाद से इस चार सालों में ईडी ने मेघालय, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे राज्यों में भी अपने कार्यालय स्थापित किए हैं। ईडी ने पिछले साल अगस्त में मेघालय में अपना पहला कार्यालय स्थापित किया था। नया उप-क्षेत्रीय कार्यालय राज्य की राजधानी शिलांग में स्थित है और ये गुवाहाटी में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय- II के अधीन होकर कार्य करेगा। शिलांग में नए उप-क्षेत्रीय कार्यालय का नेतृत्व उप निदेशक-रैंक के अधिकारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगटोक और अगरतला में भी बनाया है उप क्षेत्रीय कार्यालय
इसी तरह ईडी ने पिछले साल अगस्त में मणिपुर में भी अपना पहला कार्यालय बनाया है। ये भी राज्य की राजधानी में स्थित है और गुवाहाटी में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय- II के तहत काम कर रहा है। इन दोनों राज्यों के अलावा ईडी ने पिछले साल सितंबर में कर्नाटक के मंगलुरु में अपना नया कार्यालय स्थापित किया था। राज्य के 15 जिलों में इसका अधिकार क्षेत्र है। वहीं, ईडी ने पिछले साल अक्टूबर में देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में गंगटोक में अपना चौथा उप-क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया था। इसके बाद ईडी ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इसी तरह से अपना एक उप-क्षेत्रीय कार्यालय बनाया था। 

2018 में संजय कुमार मिश्रा की निदेशक के रूप में हुई थी नियुक्ति
गौरतलब है कि संजय कुमार मिश्रा को नवंबर 2018 में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। संजय मिश्रा 1984-बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) आयकर कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें पहले  जांच एजेंसी में प्रमुख विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। ईडी में नियुक्ति से पहले संजय मिश्रा दिल्ली में आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में उनको एक साल का सेवा विस्तार दिया था और उनका कार्यकाल 18 नवंबर, 2022 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया था।


मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों के मामलों में अपनी कार्रवाई को लेकर ईडी इस समय चर्चा में है। चाहे वो कार्रवाई शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ हो या सोनिया गांधी या राहुल गांधी के खिलाफ या पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्सी के मामले में हो, ईडी की चर्चा हर ओर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed