फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Leela Bhansali film Padmaavat is being made the weapon of Hindutva politics

न राजपूतों के खिलाफ न हिंदुओं के, फिर भी हिंदुत्व के ध्रुवीकरण का हथियार बन रही पद्मावत

Wed, 24 Jan 2018 10:00 PM IST
विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Wed, 24 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali film Padmaavat is being made the weapon of Hindutva politics
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का पोस्टर

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को बेहद सफाई से हिंदुत्व की राजनीति का हथियार बनाया जा रहा है। अभी तक इस पद्मावत और भंसाली के खिलाफ सिर्फ राजपूत समाज की नुमाइंदिगी का दावा करने वाली करणी सेना ही सड़कों पर थी, लेकिन अब पद्मावत को सिर्फ राजपूतों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का अपमान करने वाली ‍फिल्म के रूप में प्रचारित करने का सियासी खेल शुरु हो चुका है। 

विज्ञापन


हालांकि इस फिल्म में न हिंदू समाज के खिलाफ एक शब्द है और न ही राजूपतों और रानी पद्मावती की गरिमा से कोई खिलवाड़ किया गया है। लेकिन फिल्म को बिना देखे ही करणी सेना के नाम पर हो रहे हिंसक विरोध को अब राजपूत आक्रोश के साथ साथ हिंदू आक्रोश का नाम भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली और अन्य शहरों में हुई पद्मावत की विशेष स्क्रीनिंग जिन्होंने देखी है, जिनमें यह संवाददाता भी शामिल है, की मानें तो भंसाली की इस फिल्म में राजपूतों के शौर्य, रानी पद्मावती की बुद्धिमत्ता और बलिदान और रावल रतन सिंह के उसूल और वीरता का ही गौरवगान किया गया है। फिल्म में राजपूतों और हिंदू समाज के खिलाफ एक भी संवाद, शब्द या दृश्य, गाना या नृत्य नहीं है। जिस घूमर नृत्य को लेकर सबसे ज्यादा विवाद है, वह भी राजमहल के भीतर महिलाओं के ही बीच है और उसे सिर्फ राज परंपरा के मुताबिक रावल रतन सिंह ही देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य करने वाली रानी पद्मावती एवं अन्य महिलाओं की वेशभूषा में भी कहीं कोई आपत्तिजनक बात नहीं दिखती। फिल्म की कहानी भी मोटे तौर पर वही है जो अभी तक सुनी और पढ़ी जाती रही है। बल्कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी को बेहद जालिम, वहशी और यौन कुंठित सुल्तान के रूप में दिखाया गया है और मशहूर सूफी संत और विद्वान अमीर खुसुरो को गैरजरूरी ढंग से खिलजी के दरबारी शायर के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

फिल्म के प्रारंभ में ही यह स्पष्ट किया गया है कि यह फिल्म इतिहास का चित्रण नहीं बल्कि मशहूर सूफी विद्वान मलिक मुहम्मद जायसी की अमर कृति पद्मावत की कहानी पर आधारित है। फिल्म के कुछ कथित विवादित अंशो को लेकर अभी तक करणी सेना के विरोध को राजपूत समाज के आक्रोश के रूप में बताया जा रहा था। लेकिन अब सोशल मीडया और टीवी चैनलों पर इसके विरोधियों ने इसे पूरे हिंदू समाज के सम्मान के खिलाफ बताना शुरु कर दिया है।


 फिल्म के एक चरित्र चित्तौड़ के राजगुरु राघन चेतन की रानी पद्मावती पर कृदृष्टि और फिर देश निकाले की सजा के बाद उसका खिलजी से मिलकर उसे रानी पद्मावती के सौंदर्य का वर्णन करते हुए हासिल करने के लिए चित्तौड़ पर हमला करके उकसाने के प्रसंग को अब ब्राह्मणों की छवि खराब करने से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस आशय के संदेश फैलाकर हिंदुओं के ध्रुवीकरण का खेल शुरु हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed