{"_id":"576b1b414f1c1b5964b48fee","slug":"sangeeta-chaudhary-statement-on-resignation-of-swami-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने तो पहले ही कहा था बसपा में बिकता है टिकट: संगीता चौधरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मैंने तो पहले ही कहा था बसपा में बिकता है टिकट: संगीता चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 23 Jun 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
अतरौली से बसपा की प्रत्याशी रह चुकी हैं संगीता चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बगावत को अतरौली से बसपा की प्रत्याशी रहीं संगीता चौधरी ने बिल्कुल ठीक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मौर्य ने उनके बयानों पर मुहर लगाई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि बसपा में बिना पैसे दिए टिकट मिलता ही नहीं है।
विज्ञापन
उनके पति धर्मेंद्र चौधरी ने भी बसपा से टिकट लेने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए थे। जिसके बाद बसपा ने वर्ष 2014 में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। जनवरी 2015 पति की हत्या के बाद जुलाई 2015 में उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन जनवरी 2016 उनका टिकट काट दिया। यही नहीं उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया।
विज्ञापन
संगीता का कहना है कि अतरौली से उनके विरोधियों ने दूसरे व्यक्ति को टिकट दिलवा दिया। उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया। इसके पीछे भी पैसा एक बड़ी वजह रही है। यही नहीं उनके सवा करोड़ रुपये में से केवल एक करोड़ की वापसी हुई बाकी पैसा आज तक नहीं मिला। यही नहीं मायावती के जन्म दिन पर 15 लाख रुपये और पार्टी फंड में भी लाखों रुपये लिए गए। वो पैसे भी आज तक नहीं मिले। बसपा के अंदर बिना पैसे के कुछ नहीं होता है। इसलिए यहां आम आदमी नेता नहीं बन सकता है।
विज्ञापन