WB: टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं संदेशखाली की महिलाएं, किरन रिजिजू ने राज्य सरकार को घेरा
किरन रिजिजू ने बताया कि गंगासागर मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सरकार की योजनाओं को यहां ठीक तरह से लागू नहीं किया गया है। पीएम मोदी की योजनाओं का बंगाल में दुरुपयोग किया गया है।
विस्तार
टीमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने जा रही स्थानीय महिलाएं
मीडिया से बात करते हुए एक महिला ने कहा, "हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। यहां की सड़के बिलकुल सही नहीं है। यहां नलों में पानी नहीं आता है। इलेक्ट्रिक पोल भी किसी काम के नहीं हैं। हम डर में जी रहे हैं। हम शाहजहां शेख और उसके गुंडों से डरते हैं। क्या एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है? अब कई दिन हो गए हैं। हम चाहते हैं कि उसे सजा मिले, उसे फांसी दी जाए।"
A woman says, "We are going to file a complaint. The roads here are not good, there is no water supply through taps, electric polls are useless...We are living in fear. We are scared of Sheikh Shahjahan and goons...Can one man not be arrested? It has been several days now. We… pic.twitter.com/fGNJ2t9iYz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 28, 2024
किरन रिजिजू का ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने संदेशखाली हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर मामले को छिपाने का आरोप भी लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह केवल बंगाल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्मनाक है। टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों ही इस मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है और अपराधियों को बचा रही है। अब अदालत से आदेश मिल चुका है। सभी मुख्य आयोगों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। यहां की जनता टीएमसी से दुखी है और वे आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा के सभी उम्मीदवार जीतेंगे।
#WATCH | West Bengal: Union Minister Kiren Rijiju says, "The incident that happened in Sandeshkhali is shameful not only for West Bengal but for the entire country. TMC and Mamata Banerjee's government tried to hide it and protect the criminals. Now the order has come from the… pic.twitter.com/2MOh6DN1mW
— ANI (@ANI) February 28, 2024
किरन रिजिजू ने आगे कहा, गंगासागर मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सरकार की योजनाओं को यहां ठीक तरह से लागू नहीं किया गया है। पीएम मोदी की योजनाओं का बंगाल में दुरुपयोग किया गया है। लेकिन कई लोग अब यहां भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
#WATCH | West Bengal: Union Minister Kiren Rijiju says, "Gangasagar which comes under Mathurapur Lok Sabha constituency, the schemes of the Central Government have not been implemented properly here... Whatever schemes have been sent by PM Modi, they have been misused in West… https://t.co/Nb9yE38R6r pic.twitter.com/ZPjS698Ut6
— ANI (@ANI) February 28, 2024
रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की तीन सीटें मथुरापुर, जयनगर और डायमंड हार्बर फिलहाल टीएमसी के पास है, लेकिन अप्रैल-मई में भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को यहां लागू किया जाएगा।