{"_id":"6257f357898ae851415e3a71","slug":"sandeep-godbole-sent-to-two-day-police-custody-in-ncp-chief-sharad-pawar-s-residence-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार के घर पर हमला मामला: संदीप गोडबोले को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार के घर पर हमला मामला: संदीप गोडबोले को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Thu, 14 Apr 2022 03:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:42 PM IST
सार
8 अप्रैल को पवार के घर के बाहर एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने 115 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर एमएसआरटीसी प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित हमले के सिलसिले में नागपुर से गिरफ्तार किए गए संदीप गोडबोले को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई में पिछले दिनों राकांपा प्रमुख शरद पवार के घर पर हमले के आरोप में बुधवार को पुणे से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के 115 आरोपियों में से 109 को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
8 अप्रैल को हुआ था शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन
8 अप्रैल को पवार के घर के बाहर प्रदर्शन व हमले की घटना को लेकर मुंबई के जोन 2 के डीसीपी योगेश कुमार को पहले ही हटा दिया गया है। पवार के घर के बाहर एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने 115 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पवार के घर हमले के मामले में वकील गुणरत्न सदावर्ते को भी मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। वकील ने महाराष्ट्र में हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का प्रतिनिधि होने का दावा किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने पवार की बेटी सुप्रिया सुले की सुरक्षा 'एक्स' श्रेणी से बढ़ाकर 'वाई' कर दी है।
विज्ञापन
हमले में शामिल कर्मचारी बर्खास्त होंगे
राज्य सरकार राकांपा प्रमुख पवार के घर पर हमले में लिप्त रोडवेज कर्मियों को बर्खास्त करने पर भी विचार कर रही है। मुंबई की गामदेवी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर्मचारियों को बर्खास्त करने के कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक गिरफ्तार 109 लोगों में से इसमें ज्यादातर एमएसआरटीसी के कर्मचारी हैं।