{"_id":"593e77961126f4c90b8b47a8","slug":"sandeep-dikshit-s-statement-bjp-demanded-apology-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप दीक्षित के बयान पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने सोनिया से की माफी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संदीप दीक्षित के बयान पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने सोनिया से की माफी की मांग
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा बताने संबंधी पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस टिप्पणी को सेना का अपमान और मनोबल गिराने वाला बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की है। हालांकि टिप्पणी पर जहां कांग्रेस बचाव की मुद्रा में दिखी, वहीं माकपा ने सेना प्रमुख पर अपने बयानों के माध्यम से विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कई बार सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की है। कांग्रेस नेता ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। अब संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा बता कर इंतिहा कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी पार्टी के नेता की आपत्तिजनक टिप्प्णी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उधर, माकपा ने इस मामले में आर्मी चीफ को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि आर्मी चीफ खुद कई मौकों पर विवाद खड़ा करते रहे हैं। उन्होंने आर्मी चीफ को खुद पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी और कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने उन्हें बेतुका बयानबाजी करने का प्रमाण पत्र दे रखा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने रविवार को संदीप दीक्षित से जब मीडिया ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में सवाल किए, तो उन्होंने जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कह दिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित के बयान का समर्थन नहीं किया है।
हालांकि, बयान देने के कुछ देर बाद ही संदीप दीक्षित ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में लग रहा है कि मैंने गलत कह दिया।इसलिए मैं इसपर माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।