फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sand artist sudarsan patnaik sand sculpture Pm Modi independence day importance Odisha news in hindi

Odisha: सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृति से हर घर तिरंगा पर जोर दिया, भारत के नक्शे के साथ PM मोदी को भी दिखाया

Sun, 11 Aug 2024 11:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सुदर्सन पटनायक ने पुरी बीच पर कई अहम मौकों पर अपनी रेत कलाकारी दिखा चुके हैं। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने मतदान के महत्व को समझाते हुए कलाकृति तैयार की थी।

विज्ञापन
Sand artist sudarsan patnaik sand sculpture Pm Modi independence day importance Odisha news in hindi
सुदर्शन पटनायक ने तैयार की कलाकृति - फोटो : X/ Sudarsan Patnaik

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाते हुए ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर एक कलाकृति तैयार की। उन्होंने अपनी कलाकृति में भारत के नक्शे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने इसमें एक संदेश भी लिखा। उन्होंने पीएम मोदी की आठ फीट ऊंची कलाकृति तैयारी की और साथ में हर घर तिरंगा भी लिखा। उन्होंने यह कलाकृति 10 अगस्त को बनाई थी। बता दें कि पीएम मोदी ने देश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी डीपी को तिरंगे के साथ बदलने का आह्वान किया है। पीएम मोदी के इस आह्वान के बाद ही सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृति तैयार की। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेत कलाकृति के जरिए बताया
अपनी रेत कलाकृति को लेकर सुदर्शन पटनायक ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "आइए, प्रधानमंत्री के आह्वान पर इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा दें। हर घर तिरंगा की भावना को फिर से जगाएं। पीएम मोदी ने डीपी को तिरंगे के साथ बदलने का आग्रह किया। ओडिशा के पुरी बीच पर मेरी रेत कला।"
विज्ञापन


इससे पहले भी बना चुके हैं रेत कलाकृति
यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सुदर्सन पटनायक ने पुरी बीच पर कई अहम मौकों पर अपनी रेत कलाकारी दिखा चुके हैं। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने मतदान के महत्व को समझाते हुए कलाकृति तैयार की थी। इस कलाकृति को उन्होंने 2000 वर्ग फीट इलाके में 500 किलो आम की मदद से तैयार की। हालांकि, इस दौरान उनके छात्रों ने भी इसे बनाने में उनकी मदद की थी।


इससे पहले पिछले साल सुदर्शन पटनायक ने पुरी में रथ यात्रा के शुभ आरंभ पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए समुद्र तट पर जगन्नाथ भगवान की भव्य कलाकृति बनाई थी। सुदर्शन ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की कलाकृति तैयार की थी। इसमें उन्होंने 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए थे। अपनी इस कला में पटनायक ने दसिया बाउरी की कहानी को दर्शाया था। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें 15 दिन का समय लगा था। हर साल सुदर्शन पटनायक रथ यत्रा के दौरान अपनी रेत कलाकृति का प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि भारत सरकार ने 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed