फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samvidhaan' is Oxford's Hindi word of 2019

ऑक्सफोर्ड तक पहुंचा 'संविधान', 2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द का खिताब मिला

Tue, 28 Jan 2020 04:42 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Samvidhaan' is Oxford's Hindi word of 2019
ऑक्सफोर्ड में भारत की धमक - फोटो : Amar Ujala Graphics

भारत में पिछले कुछ समय से हर किसी की जुबां पर एक ही शब्द है-संविधान। भारत के संविधान को साल 2019 में 70 साल भी पूरे हुए। फिर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने पूरे देश में संविधान को लेकर लंबी बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन


अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को संविधान शब्द को 2019 का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक 2019 में लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म, न्याय, आजादी, समानता और आपसी भाईचारे की कसौटियों को संविधान के आधार पर मापा गया है। 
विज्ञापन


साल का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द बीते साल के मूड और माहौल को दर्शाता है। ओयूपी के मुताबिक, 'संविधान का मतलब लोकतांत्रिक सिद्धांतों की एक ऐसी संस्था है, जिसके मुताबिक स्टेट या संगठन को शासन करने की अनुमति मिलती है।' वर्ष 2018 में 'नारी शक्ति' को साल का सर्वश्रेष्ठ शब्द चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से रहा चर्चा में 

संविधान शब्द सबसे पहले चर्चा में अगस्त, 2019 में आया। पांच अगस्त को उस समय जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 व अनुच्छेद 35ए को हटा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों में भी संविधान का जिक्र कई बार आया। मसलन सबरीमाला मामला, महाराष्ट्र में शक्ति परीक्षण और कर्नाटक में 17 विधायकों की सदस्यता रद्द करना। 

लोगों का मूड बताता है शब्द 

ऑक्सफोर्ड भाषा के लिए हिंदी भाषा चैंपियन कृतिका अग्रवाल के मुताबिक वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शब्द लोगों के मूड को दिखाने के साथ—साथ सत्ता में बैठे लोगों का फोकस भी बताता है। 

फेसबुक पेज के माध्यम से मंगवाए जाते हैं शब्द 

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी टीम अपने फेसबुक पेज के माध्यम से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द के लिए हजारों आवेदन मंगवाती है। भारत की टीम भाषा के विशेषज्ञों के सलाहाकार पैनल की मदद से फिर इस शब्द का चयन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed