Sameer Wankhede: काशिफ खान से नाम जुड़ा तो बोले 'नो कमेंट', नवाब मलिक झूठ बोल रहे हैं
समीर वानखेड़े ने इससे पहले कोर्ट में याचिका दायर कर कानूनी संरक्षण की भी मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि किसी भी कार्रवाई से पहले पुलिस को तीन दिन का नोटिस देना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन खान ड्रग केस में नवाब मलिक द्वारा लगाए जा रहे एक के बाद एक आरोप से एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पूरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को एनसीबी नेता के एक और धमाके ने वानखेड़े की मुसीबत और बढ़ा दी है। फैशन टीवी के इंडिया हेड काशिफ खान के साथ नाम जुड़ने के बाद एनसीबी अधिकारी ने किसी भी प्रकार की टिप्प्णी करने से इंकार कर दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बस इतना कहा है कि नवाब मलिक के आरोप झूठे हैं और कानून इस मामले में अपनी कार्रवाई करेगा।
मलिक ने सुबह-सुबह प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा था कि फैशन टीवी का इंडिया हेड काशिफ खान एक ड्रग माफिया है और वह पूरे देश में ड्रग व सेक्स रैकेट चलाता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े की काशिफ खान से दोस्ती है। उस दिन क्रूज पर काशिफ भी मौजूद था, लेकिन समीर वानखेड़े ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे थे कोर्ट
भ्रष्टाचार और रिश्वत मामले में समीर वानखेड़े पर मुंबई पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से इस मामले में चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। वानखेड़े ने इस फैसले को कोई में मुम्बई हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी या कोई भी कार्रवाई से पहले मुंबई पुलिस को तीन कार्य दिवस का नोटिस देना होगा। इसके अलावा उन्होंने आरोपों की जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की थी।
आयोग ने लिखा खत, मांगी रिपोर्ट
इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की शिकायत पर सात दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट देने के लिए लिखा है। अपने जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ हाल के आरोपों के बाद उन्होंने आयोग से संपर्क किया था।
National Commission for Schedules Castes writes to Maharashtra Chief Secy,DGP&Mumbai Police Commissioner to submit action taken report in 7 days on NCB Zonal Director Sameer Wankhede's complaint
— ANI (@ANI) October 29, 2021
He approached the Commission after recent allegations against his caste certificates pic.twitter.com/hroOaHPDv7