फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra slams Rahul Gandhi by saying China lover

नकवी के बाद अब राहुल पर भड़के संबित, कहा- चीन के प्यार में करते हैं ट्वीट

Fri, 31 Aug 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra slams Rahul Gandhi by saying China lover

मुख्तार अब्बास नकवी के बाद अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को राहुल ने मोदी सरकार पर नोटबंदी और राफेल सौदे को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज भाजपा उन पर आक्रामक है। नकवी के 'गुरु घंटाल..' कहने के बाद अब संबित ने राहुल को चीन का प्रेमी बताया है। उन्होंने कहा है कि राहुल भारत के बजाए चीन से ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को चीन पर भरोसा है, उन्हें दोकलम विवाद में चीन के तर्क पर अधिक विश्वास है। संबित ने कहा कि राहुल चीन के प्यार में ही ट्वीट करते रहते हैं।

विज्ञापन

 
अभी इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल पर चुटकी ली थी। आरोप-प्रत्यारोप का ये क्रम तब शुरू हुआ जब गुरुवार को राहुल ने मोदी सरकार को नोटबंदी और राफेल सौदे पर घेरा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था ही बिगाड़ दी है। नोटबंदी मोदी सरकार की साजिश है और इससे गरीबों का पैसा अमीरों को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राफेल सौदे पर राहुल ने आज फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने राफेल मामले को लेकर आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह 'विश्वव्यापी भ्रष्टाचार' है और 'आने वाले कुछ हफ्तों में राफेल कुछ बड़े बम गिराने वाला है।' राहुल ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है। यह राफेल विमान वास्तव में दूर तक और तेज तक उड़ता है! यह आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ बड़े बंकर भेदी बम भी गिराने वाला है।' उन्होंने कहा, 'मोदी जी कृपया अनिल अंबानी को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है।' 

 

Globalised corruption. This #Rafale aircraft really does fly far and fast! It's also going to drop some big bunker buster bombs in the next couple of weeks.

Modi Ji please tell Anil, there is a big problem in France. https://t.co/tvL7HMBPFN

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2018

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed