{"_id":"5bc367d4bdec2269a414ec7b","slug":"sambit-patra-says-navjot-singh-sidhu-should-go-to-pakistan-and-join-imran-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सिद्धू पर हमला, पाकिस्तान जाएं और इमरान की सरकार में बन जाएं मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का सिद्धू पर हमला, पाकिस्तान जाएं और इमरान की सरकार में बन जाएं मंत्री
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान पर दिये गए बयान से खफा भाजपा ने कहा है कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर इमरान सरकार में मंत्री बन जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर था। उनके नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान का गुणगान करते रहे हैं। लेकिन अब वे भारत की बुराई करने की हद तक चले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक साहित्यिक फेस्टिवल में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भारत का अंग दक्षिण भारत बुरा लगता है, वे वहां रह भी नहीं सकते, लेकिन पाकिस्तान में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। पात्रा के मुताबिक अगर ऐसा ही है तो उन्हें इमरान सरकार में मंत्री बन जाना चाहिए।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और पाकिस्तान का संबंध किस तरह का है, यह अब समझने की जरुरत नहीं है। पाकिस्तान कांग्रेस की तारीफ करता है और कांग्रेस पाकिस्तान की तारीफ करता है। इसी से सारी बात समझ आ जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सिद्धू के इस बयान के लिए तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए जिससे वे पाकिस्तान जाकर कमर बाजवा को चूम सकें, जैसा कि वे कहते रहे हैं।