फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra calls Asaduddin Owaisi 'Neo Jinnah'

संबित पात्रा ने कहा- छात्रों को भड़का रहा विपक्ष, ओवैसी हिंदुस्तान के नए जिन्ना

Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra calls Asaduddin Owaisi 'Neo Jinnah'

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में भड़की हिंसा और जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन का जिम्मेदार भाजपा ने विपक्षी पार्टी के नेताओं को ठहराया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एनआरसी कानून के जरिए किसी का अधिकार नहीं छीना जा रहा है।

विज्ञापन


संबित ने कहा कि छात्रों (जामिया मिलिया) को भड़काया जा रहा है। इनका राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एआईएमआई के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, आप नेता अमानतुल्ला खान समेत कई विपक्षी नेताओं पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि ओवैसी हिंदुस्तान के नए जिन्ना हैं, और आप के अमानतुल्ला दिल्ली के नए जिन्ना बनना चाहते हैं। पात्रा ने कहा कि ओवैसी जी आजकल हर विषय पर हिंदू, मुसलमान करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उसी प्रकार आम आदमी के अमानतुल्ला काम कर रहे हैं। 370 पर भी विपक्ष ने ऐसा ही किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि छात्रों को विपक्ष के नेताओं द्वारा गुमराह किया जा रहा है। शनिवार को राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने की कोशिश की जाती है और रविवार को कई जगहों पर हिंसा शुरू हो जाती। विपक्ष नागरिकता कानून पर हिंदू-मुस्लिम कर विभाजनकारी नीति अपना रहा है, लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा के बाद नागरिकता कानून बना। इसे असंवैधानिक कहना गलत है, विपक्ष की ओर से इसे लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ये सच्चाई है कि विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टियों ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बिना किसी तथ्य के मोर्चा खोला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed