{"_id":"58845df74f1c1b4258efe3b4","slug":"samajwadi-party-election-manifesto-ten-big-points-in-up-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, अखिलेश के घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए, अखिलेश के घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करते अखिलेश-डिंपल यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। हालांकि इस मौके पर उनके पिता मुलायम सिंह यादव नहीं आए। घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर समाजवादी सरकार हर क्षेत्र का रोडमैप विधायकों से बनवाएगी और उसे लागू करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश के 10 बड़े वादे...
- एक करोड़ लोगों को हर माह 1000 रुपये की पेंशन देने का वादा
- आगरा, कानपुर, मेरठ, वाराणसी में मेट्रो शुरू करने की योजना
- गरीब महिलाओं के लिए प्रेशर कुकर देने का वादा
- गरीब बच्चों के लिए 1 किलो मिल्क पाउडर और 1 किलो घी देने की योजना
- महिलाओं के लिए बस किराए में 50 फीसदी छूट
- कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का वादा
- लैपटॉप के साथ ही पढ़ाई में तेजी के लिए छात्रों को स्मार्ट फोन देने का वादा
- सड़कों के किनारे मंडी बनाए जाएंगे
- चौकीदारों और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने का वादा
- गरीब किसान का जानवर बीमार हुआ तो एंबुलेंस में डॉक्टर बैठकर आएंगे