सैम पित्रोदा ने आडवाणी के ब्लॉग से पीएम नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है। दरअसल पित्रोदा आडवाणी के ब्लॉग को लेकर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के ब्लॉग की टिप्पणी की और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने दो बातों को जरूरी बताते हुए कहा कि मैं देश पहले, उसके बाद पार्टी और अंत में खुद को रखाता हूं। लेकिन पीएम मोदी आज के वक्त में सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हैं।
इसके बाद सैम पित्रोदा ने दूसरी बात कही, उन्होंने इस तथ्य के बारे में बात की कि अगर कोई हमारे साथ असहमत है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे राष्ट्र-विरोधी हैं। मैं उसका सम्मान करता हूं, मैं उनसे सहमत हूं। सही समय पर ऐसा करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। वह सच में एक नेता हैं।
Indian Overseas Congress chief, Sam Pitroda on LK Advani's blog: Two, he talked about the fact that if somebody disagrees with us, doesn't mean they are anti-national. I respect that, I agree with him. I thank him for doing this at the right time. That is a leader. https://t.co/E9awoKgAtD
— ANI (@ANI) April 5, 2019
इससे पहले आडवाणी ने अपने ब्लाग में कहा था कि, ‘भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है। अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को कभी ‘दुश्मन’ नहीं माना बल्कि प्रतिद्वन्द्वी ही माना।’