फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sam Pitroda appointed Indian Overseas Congress Chief Lok Sabha Election 2024 Fiasco news and updates

INC: कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को फिर बनाया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख, लोकसभा चुनाव के दौरान छोड़ा था पद

Wed, 26 Jun 2024 08:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 26 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, अपने एक बयान में उन्होंने भारतीयों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे सत्तासीन भाजपा ने नस्लीय टिप्पणी करार दिया था।

विज्ञापन
Sam Pitroda appointed Indian Overseas Congress Chief Lok Sabha Election 2024 Fiasco news and updates
सैम पित्रोदा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की।
विज्ञापन


पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, अपने एक बयान में उन्होंने भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। पित्रोदा ने कहा था, ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।’’ 
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद भाजपा ने पित्रोदा पर जबरदस्त निशाना साधा था। पार्टी ने दावा किया था कि इससे कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति बेनकाब हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा ने पित्रोदा के विरासत कर पर दिए गए बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा था और आरोप लगाए थे कि विपक्षी दल इस नीति को भारत में लागू करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम रमेश बोले- आगे इस तरह की गुंजाइश पैदा नहीं होने देंगे पित्रोदा
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि खरगे ने पित्रोदा को इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसे बयान और टिप्पणियां की थीं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य थीं। आपसी सहमति से उन्होंने प्रवासी भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने उस संदर्भ को स्पष्ट किया जिसमें बयान दिया गया था और बाद में प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed