{"_id":"5ac5febe4f1c1bbe618b5a30","slug":"salman-khan-should-be-given-relief-says-jaya-bachchan-in-blackbuck-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को सजा मिलते ही जया बच्चन बोलीं- अच्छे काम भी किए हैं, मिलनी चाहिए राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान को सजा मिलते ही जया बच्चन बोलीं- अच्छे काम भी किए हैं, मिलनी चाहिए राहत
Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1998 काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें इस सजा से राहत मिलनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे बुरा लग रहा है। उन्हें निश्चित तौर पर राहत मिलनी चाहिए। सलमान ने कई सारे मानवीय कार्य किए हैं।'
मालूम हो कि सलमान के वकील कई बार अदालत में उनके मानवीय कार्यों का हवाला दे चुके हैं। उनके वकील कोर्ट से कम से कम सजा की मांग कर चुके हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है।
3 of 5
बता दें कि इस मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान के वकील जमानत के लिए सेशन कोर्ट पहुंचे हैं और लेकिन जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। अगर उन्हें सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो फिर उन्हें जेल में रहकर अपनी सजा पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।