{"_id":"5ac717264f1c1bb4618b5b4f","slug":"salman-khan-chats-with-asaram-on-his-first-night-at-jodhpur-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ऐसे कटी सलमान की पहली रात, नींद ना आने पर की आसाराम से बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में ऐसे कटी सलमान की पहली रात, नींद ना आने पर की आसाराम से बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद अभिनेता सलमान खान गुरुवार की पूरी रात परेशान रहे। अधिकारियों ने बताया कि जेल में अभिनेता रात के 11:30 बजे सोए थे। उन्हें कैदी नंबर 106 आवंटित किया गया है। खान ने सुबह 8:15 बजे उठे और उन्होंने चाय और नाश्ता किया।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल की जिस बैरक में सलमान खान बंद है उसके बगल में ही आसाराम भी बलात्कार के आरोप में बंद हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि सलमान ने सोने से पहले आसाराम के साथ बातचीत की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेता के लिए होटल से नॉन-वेजिटेरियन खाना आया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रात के खाने में जेल में परोसी गई दाल, सब्जी और रोटी खाई थी।
विज्ञापन
जेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी से बेहाल सलमान के लिए एक कूलर की व्यवस्था की गई। सोने के लिए उन्हें दरी और लकड़ी का पाटा भी दिया गया। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा भी उपलब्ध करवाया गया। खान को सोने के लिए लकड़ी का सामान्य बेड, दरी और कूलर मुहैया कराया गया। जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि उनके बैरक में टॉयलेट है और वह यह जानना चाहते थे कि क्या उनकी बैरक में गीजर है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा- मुझे याद है जब पिछली बार वे अगस्त 2006 में जेल आए थे तब उन्होंने वादा किया था कि वह यहां के टॉयलेट्स की हालत को सुधारेंगे। यह चौथी बार है जब खान को जोधपुर सेंट्रल जेल आना पड़ा है। इससे पहले वह साल 1998 में 15 से 17 अक्टूबर तक जेल में रहे थे। दूसरी बार साल 2006 में 10 अप्रैल को वह जेल आए थे और 13 अप्रैल को जमानत पर रिहा हो गए थे। तीसरी बार साल 2007 में 26 अगस्त को वह जेल पहुंचे थे और 31 अगस्त को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।