फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan chats with Asaram on his first night at Jodhpur Central Jail

जेल में ऐसे कटी सलमान की पहली रात, नींद ना आने पर की आसाराम से बात

Fri, 06 Apr 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan chats with Asaram on his first night at Jodhpur Central Jail
सलमान खान

जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद अभिनेता सलमान खान गुरुवार की पूरी रात परेशान रहे। अधिकारियों ने बताया कि जेल में अभिनेता रात के 11:30 बजे सोए थे। उन्हें कैदी नंबर 106 आवंटित किया गया है। खान ने सुबह 8:15 बजे उठे और उन्होंने चाय और नाश्ता किया।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल की जिस बैरक में सलमान खान बंद है उसके बगल में ही आसाराम भी बलात्कार के आरोप में बंद हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि सलमान ने सोने से पहले आसाराम के साथ बातचीत की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेता के लिए होटल से नॉन-वेजिटेरियन खाना आया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रात के खाने में जेल में परोसी गई दाल, सब्जी और रोटी खाई थी। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी से बेहाल सलमान के लिए एक कूलर की व्यवस्था की गई। सोने के लिए उन्हें दरी और लकड़ी का पाटा भी दिया गया। जेल में रात बिताने के लिए उन्हें एक टी शर्ट और बरमूडा भी उपलब्ध करवाया गया। खान को सोने के लिए लकड़ी का सामान्य बेड, दरी और कूलर मुहैया कराया गया। जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि उनके बैरक में टॉयलेट है और वह यह जानना चाहते थे कि क्या उनकी बैरक में गीजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा- मुझे याद है जब पिछली बार वे अगस्त 2006 में जेल आए थे तब उन्होंने वादा किया था कि वह यहां के टॉयलेट्स की हालत को सुधारेंगे। यह चौथी बार है जब खान को जोधपुर सेंट्रल जेल आना पड़ा है। इससे पहले वह साल 1998 में 15 से 17 अक्टूबर तक जेल में रहे थे। दूसरी बार साल 2006 में 10 अप्रैल को वह जेल आए थे और 13 अप्रैल को जमानत पर रिहा हो गए थे। तीसरी बार साल 2007 में 26 अगस्त को वह जेल पहुंचे थे और 31 अगस्त को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed