फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sakshi maharaj says that Sonia and Rahul Gandhi are enough to destroy congress party

कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए सोनिया और राहुल गांधी ही काफी हैं : साक्षी महाराज

Tue, 25 Aug 2020 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Aug 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sakshi maharaj says that Sonia and Rahul Gandhi are enough to destroy congress party
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए काफी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद महाराज ने कहा कि कांग्रेस डूब रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने भागवत के साथ इस मुलाकात को शिष्टाचार दौरा बताया। मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अपने कृत्यों के कारण डूब रही है और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है।' साक्षी महाराज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में विपक्ष नहीं है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने के लिए काफी हैं और किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है।’ बता दें कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्णकालिक और दिखने वाले नेतृत्व की मांग को लेकर लिखे गए एक पत्र के बाद से पार्टी में घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की। उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। वहीं, राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed