फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sake Sailajanath appointed president of Andhra Pradesh Congress Committee

आंध्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने साक सेलजानाथ, दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

Thu, 16 Jan 2020 07:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्रप्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्रप्रदेश Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 16 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Sake Sailajanath appointed president of Andhra Pradesh Congress Committee
प्रेस रिलीज - फोटो : ani

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस इकाई  का गठन किया। जिसमें आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साक सेलजानाथ की नियुक्त गया। वहीं, एन तुलीसी रेड्डी और शेख मस्तान वली को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश पीसीसी और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के तौर पर साक सैलजानाथ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौजूदा आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन रघुवीरा रेड्डी को उनके द्वारा पार्टी में किए काम की सराहना की। सेलजानाथ रघुवीरा रेड्डी की जगह लेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से रघुवीरा रेड्डी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इसके बाद कांग्रेस नेता रघुवीरा रेड्डी ने आंध्र प्रदेश पीसीसी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कांग्रेस हाईकमान द्वारा रघुवीरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed