{"_id":"572c65894f1c1b44735cd756","slug":"sahar-india-chief-subrata-roy-get-payroll-from-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के अंतिम संस्कार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी सहारा प्रमुख को 4 सप्ताह की परोल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मां के अंतिम संस्कार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी सहारा प्रमुख को 4 सप्ताह की परोल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट ने 4 सप्ताह परोल दे दी है। इससे पहले सुब्रत ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत में अपील कर दी थी। जिस पर दो बजे सुनवाई होनी थी। बता दें कि सुब्रत ने पेरोल अपनी मां छवि राय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मांगा है जिनका निधन शुक्रवार की सुबह लखनऊ में हो गया था।
गौरतलब है कि निवेशकों के पैसे न वापस करने की वजह से सुब्रत राय 4 मार्च 2014 से ही तिहाड़ जेल में बंद है। सुब्रत को यह परोल मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दी है, जिसकी मांग सुब्रत की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने की थी। परोल के चार हफ्तों के दौरान सादी वर्दी में सिपाही उनकी निगरानी करेंगे। सुब्रत 2 साल बाद पहली बार जेल से बाहर आए हैं।

Supreme Court grants 4 weeks parole to Subrata Roy to perform his mother's last rites.
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016