फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Safe landing of the plane at Mumbai airport amidst heavy rain, Air India pilot is being praised a lot

Air India: भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिग, एअर इंडिया पायलट की जमकर हो रही तारीफ

Wed, 20 Aug 2025 08:33 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Aug 2025 08:33 AM IST
सार

मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इस बीच मंगलवार को एअर इंडिया के विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Safe landing of the plane at Mumbai airport amidst heavy rain, Air India pilot is being praised a lot
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

लगातार भारी बारिश के बीच मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसे लेकर यात्रियों ने विमान के पायलट की जमकर तारीफ की। यात्रियों ने पायलट को सच्चा हीरो बताया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी पायलट की सूझबूझ और जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन


मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इस बीच मंगलवार को एअर इंडिया के विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर आसानी से उतरते हुए दिखाया गया है। एक यात्री ने वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग। कम दृश्यता के बावजूद सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन नीरज सेठी को सलाम।
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। पायलट-इन-कमांड कैप्टन नीरज सेठी की खूब तारीफ की गई। एक यूजर ने लिखा कि सभी यात्रियों के साथ विमान की सुरक्षित लैंडिंग का यह खूबसूरत वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पायलटों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मुंबई में मौसम बहुत खराब था और दृश्यता लगभग शून्य थी। पिछले महीने मैं मुंबई गया था और मौसम बहुत खराब था, फिर भी मैं सुरक्षित उतरा। कैप्टन को पूरे अंक। भारतीय आसमान के सच्चे नायक।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यूजर्स ने कहा कि यह सामान्य बात है क्योंकि पायलट ऐसी परिस्थितियों के आदी होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ज्यादातर लैंडिंग ऑटो पायलट मोड में की जाती है। पायलट यह तय करते हैं कि सब कुछ सही चल रहा हो और रनवे पर मानवीय हस्तक्षेप और गलतियों से बचा जा सके।


महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश से कोहराम मचा है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों और निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है। रेल पटरियां डूब गई हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई की जीवन रेखा लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है और 370 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुईं हैं, जिनमें से आठ को दूसरे हवाईअड्डों पर भेजना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed