{"_id":"5831be5d4f1c1b5701b39702","slug":"safai-worker-asks-sbi-to-waive-off-loan-like-vijay-mallya-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी ने एसबीआई से की मांग, कहा- मेरा कर्ज भी माल्या की तरह माफ किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सफाईकर्मी ने एसबीआई से की मांग, कहा- मेरा कर्ज भी माल्या की तरह माफ किया जाए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Nov 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज समेत कथित तौर पर 7 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के विवाद के बीच महाराष्ट्र के नासिक के सफाईकर्मी ने एसबीआई से मांग की है उसका भी डेढ़ लाख रुपए का कर्ज माल्या की तरह माफ किया जाए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर म्यूनिसिपल काउंसिल में सफाई कर्मचारी भाऊराव सोनवणे ने एसबीआई को पत्र लिखकर मांग की है कि बैंक उनका लोन भी उसी तरह माफ करे जिस तरह विजय माल्या का किया गया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई से सोनवणे ने कहा, ' मैंने बैंक को पत्र लिखकर विजय माल्या का लोन माफ करने के लिए बधाई दी है। मैंने बैंक से विजय माल्या की तरह अपना लोन माफ करने के लिए अनुरोध किया है ।' उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने बेटे की बीमारी का खर्च पूरा करने के लिए लोन लिया था। सोनवणे ने कहा कि बैंक के मैनेजर ने अभी तक पत्र का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन