{"_id":"6016f191ddc21013f5795091","slug":"safai-karamchari-dies-just-hours-after-fetting-vaccinated-for-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ ही घंटों बाद सफाई कर्मचारी की मौत!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ ही घंटों बाद सफाई कर्मचारी की मौत!
Mon, 01 Feb 2021 01:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वड़ोदरा जिले में रविवार को कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ ही घंटे बाद 30 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी के परिजन को संदेह है कि कोविड-19 टीके के कारण उसकी मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संभवत: उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है क्योंकि उसे 2016 से हृदय रोग था और वह दवा भी नहीं ले रहा था। जिग्नेश सोलंकी वड़ोदरा महानगर पालिका में सफाई कर्मचारी था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सोलंकी को रविवार सुबह टीका लगा था। कुछ घंटे बाद वह अपने घर पर बेहोश हो गया और उसे शहर के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोलंकी की पत्नी दिव्या का कहना है कि मुझे नहीं पता था कि वह टीका लगवाने जा रहे हैं। हमारी इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी। टीका लगवाने के बाद वह घर लौटे, और बेटी के साथ खेलने के दौरान बेहोश हो गए। हमें संदेह है कि कोविड-19 टीके के कारण उनकी अचानक मौत हुई है।
एसएसजी अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉक्टर रंजन अय्यर ने बताया कि सोलंकी को नगर निकाय के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया गया और आधे घंटे उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी गई।
डॉक्टर अय्यर ने कहा, उस दौरान सोलंकी के शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा। उसे एसएसजी अस्पताल में मृत लाया गया घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 'हमें पता चला है कि करीब छह महीने पहले सोलंकी के सीने में दर्द हुआ था और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संभव है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो, क्योंकि उसे हृदय रोग था। हम मौत की कारण का पता लगाने के लिए पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराएंगे।'