फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sadanand gowda break lockdown norms opposition parties allege him of not going in institutionsl quarantine

केंद्रीय मंत्री गौड़ा पर लगा लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप, सफाई में ये कहा

Mon, 25 May 2020 03:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 25 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
sadanand gowda break lockdown norms opposition parties allege him of not going in institutionsl quarantine
केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। वह आज विमान से दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे थे। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि घरेलू उड़ान सेवा के बाद वह आवश्यक क्वारंटीन (एकांतवास) में नहीं रहे। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं मंत्री हूं और मैं औषध मंत्रालय का नेतृत्व कर रहा हूं। 

विज्ञापन


यदि दवाओं और अन्य चीजों की आपूर्ति ठीक नहीं है तो डॉक्टर मरीजों के लिए क्या कर सकते हैं? देश के प्रत्येक कोने में दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। दिशानिर्देश सभी नागरिकों के लिए लागू होते हैं लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर रहने वालों को इससे छूट के लिए नियम हैं।

विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (24 मई) को गाइडलाइन जारी कर कहा था कि राज्य यात्रियों को क्वारंटाइन करने के नियम खुद तय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा- निर्देश राज्य सरकारों के लिए
  • लक्षण नजर आने पर यात्रियों को आइसोलेट किया जाए और केंद्र ले जाया जाए।
  • औसत  या गंभीर लक्षण पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाए।
  • हल्के लक्षण होने पर घर पर ही आइसोलेशन में रहने या कोविड केंद्रों में रहने का विकल्प दिया जाए।
  • संक्रमित पाए जाने पर कोविड-19 देखभाल केंद्र में ही रखा जाए।
  • अपने आकलन के मुताबिक, आइसोलेशन प्रोटोकॉल तैयार कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed