फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sachin Pilot said Priyanka joining forces with Rahul in Parliament will give sleepless nights to BJP

Wayanad: 'संसद में राहुल-प्रियंका के साथ आने पर उड़ जाएगी BJP की रातों की नींद', पायलट ने जीत की भविष्यवाणी की

Fri, 22 Nov 2024 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Nov 2024 01:25 PM IST
सार

वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नतीजे से एक दिन पहले सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
Sachin Pilot said Priyanka joining forces with Rahul in Parliament will give sleepless nights to BJP
सचिन पायलट - फोटो : एक्स

विस्तार

वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी के साथ प्रियंका के हाथ मिलाने से निश्चित तौर पर भाजपा और एनडीए की रातों की नींद उड़ जाएगी।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुईं हैं प्रियंका: पायलट
चुनावी नतीजों के आने से एक दिन पहले पायलट ने कहा, 'हम वायनाड से प्रियंका जी की ऐतिहासिक जीत चाहते हैं। वह बहुत सालों से पार्टी के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने एक समय राहुल जी, सोनिया जी और यहां तक कि राजीव जी के लिए भी बहुत व्यापक प्रचार किया था। इसलिए वह देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं।'
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी महासचिव के रूप में उन्होंने कैडर को प्रेरित करने की अपनी क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि वह देशभर में काफी लोकप्रिय चेहरा हैं और वह न केवल केरल में लोगों के लिए बल्कि संसद में महिलाओं और युवाओं की आवाज को रखने के लिए बेहतर होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए की रातों की नींद उड़ जाएगी
उन्होंने आगे कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्हें अधिक जवाबदेह होने के लिए मजबूर किया है और प्रियंका का इसमें शामिल होना एनडीए के लिए कठिन दिन होंगे। लोकसभा में वन प्लस वन 11 हो जाएंगे। संसद में राहुल जी के साथ उनके हाथ मिलाने से निश्चित रूप से भाजपा और एनडीए की रातों की नींद उड़ जाएगी।'


कब हुआ था चुनाव?
वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया था। गौरतलब है, इस पहाड़ी सीट पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि इस साल की शुरुआत में वायनाड से लोकसभा चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से ही जीत दर्ज कर ली थी। इस सीट पर 16 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रियंका गांधी के अलावा, माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सत्यन मोकेरी और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नव्या हरिदास शीर्ष दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed