फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sachin apart from Tendulkar in Rajya Sabha

राज्यसभा में सचिन के अलावा एक और तेंदुलकर 

Mon, 01 Jan 2018 03:45 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sachin apart from Tendulkar in Rajya Sabha
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Deccan Chronicle
हर कोई जानता है कि सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सांसद हैं क्योंकि उन्हें खेल की दुनिया में भगवान का दर्जा हासिल है। हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि राज्यसभा में एक नहीं दो तेंदुलकर हैं। 44 साल के सचिन के अलावा 56 साल के विनय दीनू तेंदुलकर भी उच्च सदन के सदस्य हैं। विनय और सचिन में उपनाम तेंदुलकर के अलावा कोई समानता नहीं है।
विज्ञापन

 
क्रिकेट के भगवान संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेते ही खबरों में आ जाते हैं। विनय सुर्खियों से दूर रहते हैं। विनय भाजपा के गोवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। सचिन का कार्यकाल 2012 में शुरू हुआ था और अप्रैल, 2018 में खत्म हो जाएगा। वहीं विजय की राज्यसभा में पारी अभी शुरू हुई है। उन्हें इस साल जुलाई में गोवा की एकमात्र सीट से चुना गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'राइट टू प्ले' पर पहली बार आज राज्यसभा में बोलेंगे सांसद सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत रत्न सचिन पिछले हफ्ते सुर्खियों में आ गए थे, जब वह खेलने के अधिकार और भारत के खेल के भविष्य विषय पर चर्चा की शुरुआत के लिए सदन में बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन दूसरे सांसदों के हंगामे चलते अपनी बात न रख सके। सचिन किशोरावस्था में क्रिकेट में पदार्पण के साथ ही लोगों की नजर में आ गए थे। विनय तेंदुलकर का कॅरियर प्रोफाइल एकदम अलग है। राजनीति में आने के लिए उन्होंने 1994 में माइनिंग कंपनी में नौकरी छोड़ दी थी। 1999 और 2002 में दो बार विधायक चुने गए। विवादों से दूर रहने वाले विनय गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के करीबी माने जाते हैं।

महाराष्ट्र मूल के हैं विनय

Sachin apart from Tendulkar in Rajya Sabha
विनय दीनू तेंदुलकर
विनय बताते हैं कि उनके परदादा महाराष्ट्र से आकर गोवा में बस गए थे। विनय सिर्फ राजनेता नहीं हैं, उन्हें अभिनय का भी शौक हे। 150 से ज्यादा मराठी नाटकों में अभिनय कर चुके हैं। गोवा के राजनीतिक विशेषज्ञ संदेश प्रभु देसाई के मुताबिक विनय मेहनती पार्टी कार्यकर्ता हैं और उनकी भाषण कला शानदार है। 

गोवा में जाना पहचाना उपनाम है तेंदुलकर 

उत्तरी कोंकण और गोवा में तेंदुलकर जाना पहचाना उपनाम है। पर इन लोगों की खानपान और संस्कृति महाराष्ट्र के लोगों से बहुत ज्यादा नहीं मिलती है। तेंदुलकर उपनाम वाले एक और मशहूर शख्स हैं, पटकथा लेखक विजय तेंदुलकर और उनकी बेटी अभिनेत्री प्रिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed