{"_id":"5bb80c25867a55077127701b","slug":"sabrimala-temple-will-be-deployed-to-women-police-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में इसी महीने से होगी महिला पुलिस की तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में इसी महीने से होगी महिला पुलिस की तैनाती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद तीर्थयात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में इसी महीने से महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। केरल पुलिस के डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने शुक्रवार को कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने धर्म और राजनीति के तहत कार्य करने का अधिकार है, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसी होने के नाते पुलिस की न तो कोई जाति है और न ही कोई धर्म। हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा।
विज्ञापन
डीजीपी का यह बयान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे तीर्थयात्रा सीजन में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेगी। वहीं, त्रावणकोर देवासम बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में कहा गया कि मंदिर आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन