विदेश सचिव जयशंकर ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई: PAK अखबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तानी मीडिया की उस बात को नकार दिया है जिसमें कहा गया था कि भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने जर्मनी के राजदूत से कहा है कि पीओके में आतंकियों के कैंप पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। पाकिस्तान शुरू से कहता रहा है कि जिसे भारत सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दे रहा है, वह महज सीमा पर रुटीन फायर का हिस्सा था। लगता है कि पाक सरकार अब मीडिया के जरिए अपनी बात मनवाने पर उतारू है।
पाकिस्तान के एक पत्रकार ने हाल में लिखा कि पाक सरकार की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सेना से नाराजगी चल रही है। इस खबर के बाद पत्रकार को नजरबंद कर दिया गया। उसके बाद पाक मीडिया में जयशंकर को कोड करते हुए खबर चलाई गई।
पाक मीडिया की तरफ से चलाई गई मनगढ़ंत खबर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर पाक की कलई खोली।
Our statement on a concocted and baseless News International Pakistan story pic.twitter.com/QcqQTJUM0C
विज्ञापन विज्ञापन— Vikas Swarup (@MEAIndia) October 14, 2016
'बीजेपी फायदे के लिए कर रही सर्जिकल स्ट्राइक की बात'
पाकिस्तान के अखबार 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने नवाज शरीफ की सरकार और पाकिस्तानी सेना पर आधारित एक लेख छपा है। लेख में कहा गया है कि बर्लिन में पाक अधिकारी को सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत के विदेश सचिव ने पीओके में की गई किसी भी प्रकार की सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार किया है।
अखबार में बताया गया है कि 4 अक्टूबर को पाकिस्तानी दूतावास की राजदूत रुखसाना अफजल ने बर्लिन में जर्मनी के विदेश मंत्रालय के अधिकारी कैरेन गोबेल्स और जेन्स वांगर और अफगान-पाक डिवीजन के एक अधिकारी सिमोन स्टेमलर से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान जब रुखसाना ने उड़ी हमलों का जिक्र करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की बात की तो स्टेमलर ने दिल्ली में जर्मनी के राजदूत और एस जयशंकर की बीच हुई बात का जिक्र किया।
पाक अखबार के लेख में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि भारत में सत्ताधारी बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक का नाम लेकर अपना स्वार्थ साधने की कोशिश कर रही है। इनमें एक उद्देश्य पाकिस्तान को दुनिया में आतंकी देश घोषित करने का भी है।