फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar to travel to Bangladesh on thursday

गुरुवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे चर्चा

Wed, 03 Mar 2021 10:45 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
S Jaishankar to travel to Bangladesh on thursday
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे जहां वे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी । जयशंकर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इसी महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा संभावित है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश के अपने समकक्ष डा. ए के अब्दुल मोमीन के निमंत्रण पर 4 मार्च को राजकीय यात्रा पर बांग्लादेश जा रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डा. ए के अब्दुल मोमीन से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री की बांग्लादेश यात्रा 17 दिसंबर 2020 को दोनों देशों के बीच डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री स्तरीय शिखर वार्ता के बाद हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed