फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case UP Government Supreme Court Pleas Updates Hindi

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं निपटाईं, ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता कर सकेंगे मदद

Mon, 02 Nov 2026 12:44 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Nov 2026 12:44 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ताओं को ट्रायल में सहायता की अनुमति दी है। अब आगे की सुनवाई निचली अदालत में होगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case UP Government Supreme Court Pleas Updates Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को मुकदमे की सुनवाई के दौरान निचली अदालत की सहायता करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने साफ किया कि उसने मामले के आरोपों की सच्चाई पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई निचली अदालत में होगी।

विज्ञापन


SIT दाखिल कर चुकी है चार्जशीट
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले में अयोध्या की निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने भी चार्जशीट दाखिल होने की जानकारी पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कुछ अधिकारियों ने कथित तौर पर पैसे अपने पास रख लिए थे। तुषार मेहता ने बताया कि रकम गिनने वाले कुछ लोग पैसे को कहीं निवेश कर देते थे या अपने बैंक खातों में जमा कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान अदालत की मदद कर सकेंगे याचिकाकर्ता
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल करने वालों को मुकदमे की सुनवाई के दौरान स्थानीय अदालत में शिकायतकर्ता के तौर पर अपनी बात रखने और कार्यवाही में सहायता करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी है। इसका मतलब है कि अदालत ने अभी आरोपों को सही या गलत नहीं ठहराया है। इस पर फैसला निचली अदालत में होने वाली कानूनी कार्यवाही के दौरान होगा।


राम मंदिर की जमीन को लेकर नई याचिका पर सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य नई याचिका पर सुनवाई करने से भी इनकार कर दिया। इस याचिका में मांग की गई थी कि यह तय किया जाए कि राम मंदिर उसी जमीन पर बना है या नहीं, जिस पर मुख्य अयोध्या विवाद मामले में फैसला सुनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed