{"_id":"5f6fc76f8ebc3e9bc567b55a","slug":"s-jaishankar-spoke-amidst-tension-with-china-said-indian-interest-secure-trust-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से तनातनी के बीच बोले जयंशकर, भारत के हित सुरक्षित, सेना पर भरोसा रखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से तनातनी के बीच बोले जयंशकर, भारत के हित सुरक्षित, सेना पर भरोसा रखें
Sun, 27 Sep 2020 04:27 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Sep 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में चीन से तनातनी के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा, 'भारत के हित सुरक्षित रखने के लिए हमें अपने सैन्य बलों और उनकी योग्यता पर भरोसा रखना होगा। चीनी पक्ष से बातचीत में हमें अपने सैन्य कमांडरों और कूटनीतिक चैनलों की क्षमता पर यकीन रखना होगा।'
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल से बातचीत में पूर्वी लद्दाख में सीमा पर हालात के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि मीडिया हर चीज को जानना चाहता है। दुर्भाग्य से वास्तविक जिंदगी थोड़ी सी अलग होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में है। वहां जमीनी स्तर पर बेहद जटिल हालात हैं। बातचीत में जयशंकर ने अपनी हालिया रिलीज किताब ‘द इंडिया वे’ पर विस्तार से चर्चा की।'
विज्ञापन