{"_id":"63936fb64af3f036261de264","slug":"s-jaishankar-said-pm-modi-became-voice-of-world-and-rajnath-singh-says-work-start-on-the-second-aircraft-carri","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: जयशंकर बोले- पीएम मोदी बने 'दुनिया की आवाज', राजनाथ सिंह ने कहा- दूसरे विमानवाहक पोत पर काम हुआ शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: जयशंकर बोले- पीएम मोदी बने 'दुनिया की आवाज', राजनाथ सिंह ने कहा- दूसरे विमानवाहक पोत पर काम हुआ शुरू
Fri, 09 Dec 2022 10:56 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:56 PM IST
सार
जयशंकर ने कहा कि भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए यूक्रेन-रूस संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने पर जोर दे रहे है क्योंकि यूक्रेन संघर्ष का प्रभाव खाद्य, ऊर्जा और उर्वरकों की कीमतों पर महसूस किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तो देश में एक सूई भी नहीं बनती थी। हम 2022 में आईएनएस विक्रांत जैसा विशाल विमानवाहक पोत बना रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह- एस जयशंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष पर पीएम मोदी दुनिया के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। जिसकों लेकर दुनियाभर के बड़े नेताओं ने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत और कूटनीति के जरिए यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के बारे में बात करने को लेकर दुनिया में खासकर विकासशील देशों की आवाज बन गए हैं।
विज्ञापन
एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार ने यूक्रेन-रूस संघर्ष में भारतीय नागरिकों की भलाई का पक्ष लिया है और भारत उन देशों में शामिल है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि जयशंकर ने कहा कि भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने पर जोर दे रहे है क्योंकि इसका प्रभाव खाद्य, ऊर्जा और उर्वरकों की कीमतों पर महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज भारत और प्रधानमंत्री मोदी एक तरह से दुनिया की आवाज बन गए हैं, खासकर विकासशील देशों की, क्योंकि इसका (संघर्ष) विकासशील देशों द्वारा महसूस किया जा रहा है। फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से कई बार बात की।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा कि चार अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ एक फोन पर बातचीत में, मोदी ने कहा कि कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है। वहीं 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में पुतिन के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में, मोदी ने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है और पुतिन को संघर्ष समाप्त करने के लिए कहा जो कि बड़ी बात है।
राजनाथ सिंह बोले- दूसरे विमानवाहक पोत पर काम शुरू
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि स्वदेश निर्मित आईएनएस विक्रांत के प्रक्षेपण के बाद भारत ने अपने दूसरे विमानवाहक पोत पर काम शुरू कर दिया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में जब आईएनएस विक्रांत को लॉन्च किया गया तो भारत विमानवाहक पोत बनाने वाला दुनिया का सातवां देश बन गया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तो देश में एक सूई भी नहीं बनती थी। हम 2022 में आईएनएस विक्रांत जैसा विशाल विमानवाहक पोत बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले किसी को विश्वास नहीं होता था कि भारत ऐसा करने में सक्षम है। आगे कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन और जापान के बाद भारत सातवां देश है जो विमानवाहक पोत बना सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे दूसरे विमानवाहक पोत का भी काम शुरू हो गया है।