फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar Cambodian commander Hun Manet exchange views on geopolitical situation regional challenges

India-Cambodia: जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Fri, 03 Feb 2023 08:37 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Feb 2023 08:37 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मिलकर खुशी हुई। भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों स्वतंत्र विचारधारा वाले देशों ने घनिष्ठ सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
S Jaishankar Cambodian commander Hun Manet exchange views on geopolitical situation regional challenges
S Jaishankar-Hun Manet - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट (Hun Manet) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैनेट रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर भी हैं।

विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट किया, आज दोपहर कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मिलकर खुशी हुई। भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों स्वतंत्र विचारधारा वाले देशों ने घनिष्ठ सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। जयशंकर के मुताबिक, बैठक में रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और डिजिटल डिलीवरी में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, मैनेट के नेतृत्व में कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। धनखड़ ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल
बता दें, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर मैनेट के नेतृत्व में कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर है। कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ट्वीट किया कि लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 2-4 फरवरी 2023 तक भारत के दौरे पर रहेगा। कंबोडिया में भारतीय राजनयिक रिछपाल सिंह ने नोमपेन्ह हवाई अड्डे पर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और एक सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


नवंबर 2022 में भारत और कंबोडिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया थाा। कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे ने कहा था, हम भारत और कंबोडिया के बीच सीधा हवाई संपर्क शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पर्यटन को बढ़ावा देगा। जब सीधी उड़ानें होंगी, तो लोग आकर अंगकोर वाट देखना पसंद करेंगे और कंबोडिया के लोग बुद्ध की भूमि देखना पसंद करेंगे।

India Cambodia
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed