{"_id":"5c5ee4c0bdec22360473514c","slug":"ryles-tube-is-in-the-nose-of-goa-cm-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के सीएम मनोहर परिकर को है कौन-सा कैंसर, क्यों लगी है नाक में नली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के सीएम मनोहर परिकर को है कौन-सा कैंसर, क्यों लगी है नाक में नली
Sat, 09 Feb 2019 08:03 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
- फोटो : ANI
गोवा के मुख्यमंत्री मंत्री मनोहर परिकर इस वक्त कैंसर से जूझ रहे हैं। परिकर का इलाज कुछ दिन तक अमेरिका में चला, उसके बाद अब उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। जो परिकर पहले हर फोटो में चुस्त-दुरूस्त दिखते थे आज कल वो काफी पतले दुबले-पतले नजर आते हैं। परिकर बीमारी की वजह से काफी कमजोर हो गए हैं। उनकी नाक में आजकल एक नली लगी हुई दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन
मनोहर परिकर की नाक में जो नली लगी हुई है उसे राइल्स ट्यूब कहते हैं। इस नली का इस्तेमाल डॉक्टर तब करते हैं जब मरीज खाना नहीं खा सकता। इस नली से मरीज को खाना दिया जाता है। परिकर की नाक में ये नली लगने का मतलब है कि वो खाना खाने में सक्षम नहीं हैं। परिकर को जो कैंसर हुआ है उसे पैंक्रियास कैंसर कहा जाता है और अभी उसका शुरूआती दौर है।
विज्ञापन
बता दें कि पैंक्रियास को हिंदी में अग्नाशय कहते हैं। अग्नाशय छोटी आंत का पहला हिस्सा होता है, जिसमें हॉमोन बनते हैं। अग्नाशय में गड़बड़ी होने पर ही डायबिटीज होती है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को नली उस वक्त लगाई जाती है जब वो मुंह से खाना नहीं निगल सकता। इस नली के टिप में जैली लगी होती है। यह नली खाने को सीधे लीवर में पहुंचाने का काम करती है। इसके बाद पाचन क्रिया शुरू होती है और शरीर को पोषण मिलता है।
विज्ञापन