फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian President Putin arrives in India, PM Modi received him at delhi airport

Putin India Visit: फिर एक ही कार में बैठे पुतिन और PM मोदी, तीन महीने में दूसरी बार दोनों के बीच दिखी गर्मजोशी

Thu, 04 Dec 2025 07:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 04 Dec 2025 07:16 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी की। पुतिन आखिरी बार भारत 2021 में रूस-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए थे। 

विज्ञापन
Russian President Putin arrives in India, PM Modi received him at delhi airport
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : एक्स- नरेंद्र मोदी

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर अगवानी की। पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही टोयोटा कार में साथ सफर करते नजर आए। तीन महीने में यह दूसरी बात है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार साझा की है। 

विज्ञापन


सितंबर में दोनों नेताओं ने कार साझा की थी
इससे पहले सितंबर में तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब एक ही कार में सवार होकर शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उस समय वैश्विक कूटनीति की सभी औपचारिकताओं को पीछे छोड़ दिया था। आज एक बार फिर दोनों नेता एक साथ कार में नजर आए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा पर पूरी दुनिया का निगाहें हैं। 
विज्ञापन

इस गर्मजोशी पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया
इसी बीच पीएम मोदी की अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि पीएम मोदी का विमान के पास पर जाकर पुतिन से मिलने का निर्णय अप्रत्याशित था और रूसी अधिकारियों को इसकी पहले से सूचना नहीं दी गई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति पुतिन आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद पुतिन पीएम मोदी के आवास पर आयोजित एक अनौपचारिक रात्रिभोज में शामिल होंगे। 
 

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्राध्यक्ष को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति सौंपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी भोज के आयोजन के बाद रूसी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति उपहार स्वरूप सौंपी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में बताया है कि गीता की इस प्रति का रूसी भाषा में अनुवाद किया गया है। 

ये भी पढ़ें- PM Modi Gifts Putin Bhagavad Gita: पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता का उपहार दिया, कही बड़ी बात

भारत में राष्ट्रपति पुतिन के कार्यक्रम: 

5 दिसंबर का कार्यक्रम

  • भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं। 
  • शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे। 


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article