फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Interior Minister went to press Pakistan

पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह चले रूस

Sun, 11 Sep 2016 09:08 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
 Russian Interior Minister went to press Pakistan

पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह रूस और अमेरिका की यात्रा करेंगे। सिंह इस दौरे पर पड़ोसी देश की ओर से भारत में प्रायोजित आतंकवाद और क्षेत्र में आईएसआईएस की गतिविधियों से निपटने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री 18 सितंबर से पांच दिन की रूस यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनाथ यहां रूस के आंतरिक मामलों की मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भारत-रूस के संयुक्त आतंक रोधी सहयोग संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह 26 सितंबर को सात दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचेंगे। यहां वह अपने अमेरिकी समकक्ष जेह चार्ल्स जॉनसन के साथ भारत-अमेरिका होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग में हिस्सा लेंगे। सिंह यहां भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भारत समेत दक्षिण एशिया क्षेत्र में आईएसआईएस की गतिविधियों के मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि गृहमंत्री अमेरिका और रूस यात्रा के दौरान सीमा पार आतंकवाद में अमेरिका के प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने और भारत व पड़ोस में मध्य पूर्व के आतंकी संगठन की बढ़ती गतिविधियों के मुद्दों को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed