Russia Ukraine News: रूसी राजदूत बोले- हर भारतीय को यूक्रेन से निकालने की जिम्मेदारी हमारी, फंसे लोगों को सीमा से निकालेंगे
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
यूक्रेन में फंसे एक एक भारतीय को अब बगैर किसी नुकसान के यूक्रेन की ज़मीन से रूस निकालेगा। यही नहीं भारत और रूस के मजबूत रिश्तों के चलते रूस ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर वह रूस के इलाकों से भारतीय को प्रवेश दिला कर वापिस भारत भेजेगा। भारत में रूस के राजदूत डेनिस एपीलोव ने बुधवार को यह बात कही। विदेशी मामलों के जानकारों के मुताबिक कूटनीतिक मामलों में रूस की ओर से ऐसे प्रस्ताव को एक सकारात्मक और भारत रूस के अच्छे संबंधों की पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत के तटस्थ रुख का जताया आभार
भारत में रूस के राजदूत डेनिस एपीलोव ने कहा कि वे भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खारकीव और दूसरे पूर्वी इलाकों में जो भारतीय फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए रूस प्रशासन आगे आया है। वे कहते हैं भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को हर हाल में सकुशल निकलवाने के लिए रूस से कहा है। डेनिस कहते हैं कि रूसी सेना और रूस के अधिकारियों ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की व्यवस्था शुरू कर दी है। उनका कहना है कि भारतीय जहां फंसे हुए हैं उनको रूस की सीमाओं से लाकर सुरक्षित निकाला जाएगा।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारतीय युवक की मौत के मामले में भी रूस ने मदद करने का आश्वासन दिया है। भारत में रूस के राजदूत एलिपोव कहते हैं कि जिस तरीके से भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में रूस के विरोध अपना मत तटस्थ रखा है उसके लिए रूस भारत का आभारी है। वह कहते हैं भारत और रूस के रिश्ते हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं। रूस के राजदूत डेनिस मानते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच के पूरे माहौल में भारत को उसकी गंभीरता का अंदाजा है।
भारत की 'लीडरशिप अप्रोच' दिखी
विदेशी मामलों के जानकार और पूर्व वरिष्ठ राजनयिक एस के शुक्ला कहते हैं कि निश्चित तौर पर भारत और रूस के संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के दरमियान भी रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को अपनी सीमा से निकालने के लिए न सिर्फ पेशकश की है बल्कि मदद का पूरा आश्वासन दिया है। वे कहते हैं कूटनीति के लिहाज से भारत और रूस के बीच इस तरीके की मदद का आश्वासन मिलना और फिर प्रयास करना दोनों देशों की आपसी मजबूत रिश्तों को बताता है।
शुक्ला कहते हैं हालांकि यह वक्त भारत जैसे विकासशील देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उसे अपने सबसे पुराने कूटनीतिक रिश्तों को निभाने की भी जरूरत है और नए परिवेश में दुनिया भर के तमाम देशों की 'वर्ल्ड पॉलिटिक्स' के लिहाज से भी अपना स्टैंड क्लियर करने की जरूरत है। विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि भारत में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में जिस तरीके का बैलेंस तरीका अपनाया है उससे भारत की एक दूर की 'लीडरशिप अप्रोच' प्रदर्शित होती है।