फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Ambassador apologizes for commenting on Foreign Minister Lavrov; know the case

Russian Ambassador Apologizes: रूसी राजदूत ने मांगी माफी, विदेश मंत्री लावरोव पर की थी टिप्पणी; जानें मामला

Sun, 03 Sep 2023 08:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 08:17 PM IST
सार

 Ambassador Apologizes: रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के संबंध में की गई टिप्पणी के लिए रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके कहने का मतलब केवल यह था कि लावरोव को काफी सराहा जाता है।

विज्ञापन
Russian Ambassador apologizes for commenting on Foreign Minister Lavrov; know the case
Denis Alipov - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के संबंध में की गई टिप्पणी के लिए रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके कहने का मतलब केवल यह था कि लावरोव को काफी सराहा जाता है।

विज्ञापन


दरअसल, मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने अलीपोव से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के फैसले के बारे में पूछा और मजाक में कहा कि वह रूसी महिलाओं के बीच कितने लोकप्रिय हैं और अगर वह भारत आते तो अच्छा होता।
विज्ञापन


राजदूत ने सवाल पूछने वाले व्यक्ति को धन्यवाद दिया और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "वैसे तो, लावरोव शादीशुदा हैं। लेकिन वह आ रहे हैं। वैसे, वह व्यभिचारी हैं।" ‘फॉरेन कॉरेस्पॉडेंट्स क्लब ऑफ साउथ अफ्रीका’ में बातचीत के दौरान अलीपोव की इस टिप्पणी से वहां मौजूद लोग हंसने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपोव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ मुझे खेद है कि मेरे शब्दों से कुछ लोग आहत हुए। मेरा सिर्फ इतना कहना था कि लावरोव महिलाओं के बीच सज्जन पुरुष के तौर पर प्रसिद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ साथ ही अपनी बुद्धिमत्ता, वाकपटुता के कारण वह पुरुषों के बीच भी लोकप्रिय हैं।’’


रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले जी 20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रूस की ओर से विदेश मंत्री लावरोव इसमें हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed