फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia-Ukraine Crisis : RSS tells government to Pressure Russia to stop military offensive against Ukraine

Russia-Ukraine Crisis : RSS ने सरकार से कहा, यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमले को रोकने के लिए रूस पर दवाब बनाए

Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर अटैक कर दिया। युद्ध का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वो दूसरे देशों के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ हो रहे सैन्य हमले को रोकने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाए।

विज्ञापन
Russia-Ukraine Crisis : RSS tells government to Pressure Russia to stop military offensive against Ukraine
रूस यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वो दूसरे देशों के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ हो रहे सैन्य हमले को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाए। कुमार ने कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं करता बल्कि मानवता को ही नुकसान पहुंचाता है। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने दुनिया भर के नेताओं, राजनयिकों और नागरिक समाज से अपील की कि वो वार्ता के माध्यम से मुद्दे का हल निकालने के लिए पुतिन को राजी करें। अपने संदेश में कुमार ने कहा कि भारत सहित दुनिया भर के सभी देशों की सरकारों, राजनयिकों, रक्षा विशेषज्ञों और नागरिक समाज को एक साथ आकर रूसी राष्ट्रपति पर युद्ध को तुरंत रोकने के लिए दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है। ऐसी कोई भी स्थिति नहीं होने चाहिए, जिसमें युद्ध बढ़ जाए। युद्ध की भयावहता बेहद दर्दनाक है।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और राष्ट्रीय ईसाई मंच के संस्थापक और मुख्य संरक्षक हैं। कुमार ने मुस्लिम और ईसाई नेताओं से भी अपील की कि वो भी रूस को शांति, सद्भाव और भाईचारे पर चलने की सलाह दें। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। युद्ध में हजारों निर्दोष लोगों की जान जाती है और लाखों लोग बेघर हो जाते हैं। इसके साथ ही हजारों करोड़ का नुकसान भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर अटैक कर दिया। युद्ध का आज दूसरा दिन है। वहीं, गुरुवार को रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू करने और हिंसा को तत्काल समाप्त कराने के लिए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति से बात की। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भारत यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed