फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia offers India its most advanced Su-57 stealth fighter jet

Russia: रूस ने की भारत को सबसे उन्नत सुखोई एसयू-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान देने की पेशकश, जानें क्यों है खास

Tue, 11 Feb 2025 10:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 10:53 PM IST
सार

Russia: रूसी उद्योग के एक सूत्र और एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार और सरकारी विमान निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बातचीत में रूस ने अनौपचारिक पेशकश की है।

विज्ञापन
Russia offers India its most advanced Su-57 stealth fighter jet
स्टील्थ लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-57 - फोटो : ANI

विस्तार

रूस ने भारतीय वायुसेना के लिए भारत में अपना पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-57 बनाने की पेशकश की है। एक रूसी व भारतीय अधिकारी ने कहा, क्योंकि मास्को नई दिल्ली के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है। रूस दशकों से भारत के लिए मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता रहा है। इसके लड़ाकू विमान भारत के सैन्य बेड़े का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


रूसी सरकारी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यदि भारत सरकार उनकी पेशकश स्वीकार कर लेती है तो लड़ाकू विमान का उत्पादन इस वर्ष की शुरुआत में ही शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


रूसी उद्योग के एक सूत्र और एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार और सरकारी विमान निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बातचीत में रूस ने अनौपचारिक पेशकश की है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू स्क्वाड्रनों को बढ़ाने के लिए उत्सुक है और प्रतिद्वंद्वी चीन अपनी वायुसेना का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट
सामरिक विशेषज्ञ बताते हैं कि यह दुनिया का सबसे घातक, सबसे खतरनाक, तेज गति से हमला करने में सक्षम फाइटर जेट हो सकता है। अभी तक एफ-35 लाइटनिंग ही ऐसा फाइटरजेट है, जिसके मिशन की टोह लेना बहुत मुश्किल है, लेकिन कहा जा रहा है कि घातकता के मामले में यह उसे कड़ी टक्कर दे सकता है।

सू-57 भी किसी रेडार, सेंसर आदि की पकड़ से दूर फाइटरजेट है। एसू-57 जैसे फाइटर जेट ये हवा में लंबी दूरी के आपरेशन को अंजाम देने में सक्षम हैं। इसमें जमीनी, हवा और समुद्र क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालने की क्षमता है। 

10,300 किग्रा ईधन की क्षमता वाले इस फाइटर जेट में मिग-29 की तरह प्रतिरक्षी, सू-27 की तरह मारक क्षमता है। इसका उपयोग बहुउद्देश्यी अभियानों में किया जा सकता है और इसे विकसित करने में भारत भी भागीदार है।


इसमें एईएसए रडार सिस्टम है और यह क्रूज मिसाइल दाग सकता है। रूस का कहना है कि इसमें जल्द ही एएल-51ए1 इंजन लगाया जाएगा। इससे यह बिना आफ्टरबर्नर के लंबे समय तक सुपरसोनिक गति से उड़ान भर सकेगा। यह विमान की युद्ध क्षमता को बढ़ा देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed