फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   russia india relations denis manturov india visit trade energy cooperation Manturov jaishankar modi meeting

Russia-India Ties: भारत दौरे पर रूस के डिप्टी PM मंटुरोव, व्यापार-ऊर्जा और पश्चिम एशिया समेत कई मुद्दों पर हुई

Fri, 03 Apr 2026 01:59 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 03 Apr 2026 01:59 PM IST
सार

रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भारत के दौरे पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलकर व्यापार, ऊर्जा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्ष और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर भी विस्तार से बात हुई।

विज्ञापन
russia india relations denis manturov india visit trade energy cooperation Manturov jaishankar modi meeting
उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनका यह दौरा दो और तीन अप्रैल 2026 तक है। इस दौरान उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और पश्चिम एशिया समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि मंटुरोव ने 3 अप्रैल को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ बैठक की। मंटुरोव व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग पर बने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के सह-अध्यक्ष भी हैं। दोनों पक्षों ने व्यापार, उद्योग, ऊर्जा और उर्वरक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। इसके अलावा कनेक्टिविटी, तकनीक, नवाचार और जरूरी खनिजों में नए मौकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल दिसंबर में हुए 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के फैसलों को लागू करने की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा मंटुरोव ने पश्चिम एशिया के संघर्ष और दुनिया के अन्य बड़े घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। अपने दौरे के दौरान मंटुरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia: 'भारतीय तेल बाजार पर अमेरिका का दबाव मंजूर नहीं', भारत की विदेश नीति स्वतंत्र : रूसी राजदूत


क्या बोले विदेश मंत्री?
डिप्टी पीएम के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, 'गुरुवार को नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव की मेजबानी करके मुझे प्रसन्नता हुई। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग पर गहन चर्चा की, जिसमें व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, उर्वरक, कनेक्टिविटी और मोबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, प्रौद्योगिकी, नवाचार और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में मौजूद नए अवसरों पर भी बात हुई। हमने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष भी शामिल है।'

मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
इससे पहले रूसी संघ के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने आपसी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसमें व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed