फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Run For unity Marathon Updates sardar vallabhbhai patel birth anniversary PM Modi news in hindi

Run For Unity: राजस्थान-ओडिशा में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आगाज, भाजपा ने कहा- सरदार पटेल के बलियान को याद रखें

Tue, 29 Oct 2024 09:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने देश के पहले डिप्टी पीएम सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में एकता दिवस की घोषणा की थी। 31 अक्तूबर को उनका जन्मदिन होता है, लेकिन उस दिन दिवाली है, इसलिए इसे आज मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Run For unity Marathon Updates sardar vallabhbhai patel birth anniversary PM Modi news in hindi
रन फॉर यूनिटी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को अपने कार्यक्रम मन की बात में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की थी। इसे देखते हुए भाजपा ने धनतेरस के मौके पर बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुवाहटी में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मनाने का आह्वान किया, इसलिए आज हम इसे को मना रहे हैं। इस देश के सभी युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के बलिदान को याद रखना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "2014 में पीएम मोदी ने देश के पहले डिप्टी पीएम सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में एकता दिवस की घोषणा की थी। 31 अक्तूबर को उनका जन्मदिन होता है, लेकिन उस दिन दिवाली है, इसलिए हम इसे आज मना रहे हैं।"


बता दें कि 31 अक्तूबर 2015 से ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन पीएम मोदी ने देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उनकी जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित करने का निर्णय लिया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed