{"_id":"609e96d08ebc3e1edb570b7b","slug":"rumours-of-death-again-cardiologist-kk-aggarwal-battling-epidemic-in-hospital-misinformation-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उड़ी निधन की अफवाह: कॉर्डियोलॉजिस्ट केके अग्रवाल अस्पताल में जूझ रहे महामारी से, गलत सूचना फैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर उड़ी निधन की अफवाह: कॉर्डियोलॉजिस्ट केके अग्रवाल अस्पताल में जूझ रहे महामारी से, गलत सूचना फैली
Fri, 14 May 2021 08:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 14 May 2021 08:57 PM IST
सार
कुछ दिनों पहले छोटा राजन व उससे पहले पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बारे में अफवाहें फैल गई थीं।
विज्ञापन
डॉ केके अग्रवाल
- फोटो : Social Media
विस्तार
शुक्रवार शाम को देश के ख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केके अग्रवाल के निधन की आधारहीन खबरें चल गईं। उनके परिवार ने इसके बाद बयान जारी कर कहा कि डॉ. अग्रवाल के स्वास्थ्य को लेकर गलत सूचनाएं प्रसारित की गई हैं। इससे उनके परिजनों व चाहने वालों को निराशा हुई।
विज्ञापन
डॉ. वीना अग्रवाल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. अग्रवाल कोरोना के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं। डॉ. अग्रवाल के ट्विटर हैंडल से भी एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन