फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rumours of Ajit Singh may join BJP, Jat leader allied

अजीत सिंह के भाजपा में आने की चर्चाओं से लामबंद हुए पार्टी के जाट नेता

Fri, 13 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rumours of Ajit Singh may join BJP, Jat leader allied
अजित चौधरी - फोटो : PTI

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह की भाजपा से नजदीकी बढ़ने की चर्चाओं से पार्टी के जाट नेताओं की नींद उड़ी हुई है। गठजोड़ से पहले ही पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। अजित के खिलाफ पार्टी के सभी जाट नेता लामबंद हो गए हैं। इस विरोध की आवाज संघ के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंच गई है। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा देख रहे संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल से इस मामले में मुलाकात की है। 

विज्ञापन


इससे पहले ये नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अपनी मंशा जता चुके हैं। अपने जाट नेताओं के तेवर देखकर भाजपा नेतृत्व हैरान है। पार्टी के शीर्ष नेता मिशन 2017 के लिए केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व वाली टीम यूपी के मंथन में जुटे हैं। इस बीच, दल के भीतर अजित सिंह का विरोध मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


टीम यूपी को लेकर राज्य प्रभारी ओम माथुर के घर पर पार्टी नेता शुक्रवार को एक बार फिर मंथन बैठक करेंगे। इससे पहले बुधवार को शीर्ष नेताओं ने यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और मौर्य की टीम पर मंथन किया। लेकिन जाट नेताओं के रुख ने उनकी उलझन बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. बीरेंद्र और बालियान गठजोड़ के खिलाफ

Rumours of Ajit Singh may join BJP, Jat leader allied
अजित चौधरी - फोटो : PTI

सूत्र बताते हैं कि 6 मई को दिल्ली स्थित यूपी भवन में जाट नेताओं ने अजित पर आगे की रणनीति तय करने के लिए अहम बैठक की थी। इसके बाद कुछ जाट नेताओं ने संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल से मुलाकात की। उन्होंने कृष्ण गोपाल को अजित सिंह के सियासी अवसरवाद के पुराने कदमों का हवाला दिया। साथ ही इस गठजोड़ के नफा-नुकसान गिनाये। बताया जा रहा है कि अजित सिंह को लेकर पार्टी के जाट नेता आर-पार के मूड में हैं। 

अजित के खिलाफ भाजपा में झंडा बुलंद कर रहे नेताओं को चौधरी बीरेंद्र सिंह और संजीव बालियान सरीखे नेताओं का वरदहस्त प्राप्त होने की चर्चाएं हैं। वहीं संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे युवा नेता अजित सिंह के साथ भाजपा के गठजोड़ के पक्ष में बताए जा रहे हैं। अजित सिंह एक नौकरशाह के जरिये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। हालांकि अपने जाट नेताओं के विरोध ने भाजपा आलाकमान को इस दिशा में कोई फैसला लेने से पहले सोचने को मजबूर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed