फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rujira Banerjee CBI Inquiry Live Updates, West Bengal coal smuggling case, TMC MP Abhishek Banerjee Wife, Sister In Law Menaka Gambhir

कोयला तस्करी : अभिषेक की पत्नी से पूछताछ खत्म, सीबीआई से पहले रुजिरा से मिलने पहुंची थीं ममता

Tue, 23 Feb 2021 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Rujira Banerjee CBI Inquiry Live Updates, West Bengal coal smuggling case, TMC MP Abhishek Banerjee Wife, Sister In Law Menaka Gambhir
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा - फोटो : Social Media

कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार पर सीबीआई की कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सीबीआई मंगलवार को इस घोटाले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंच गई है। कुछ ही देर में पूछताछ शुरू हो गई है।  

विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले सोमवार को रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन का जवाब देते हुए कहा कि कथित कोयला चोरी घोटाले में पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी अपना एक दल मंगलवार को उनके घर पर भेजे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सीबीआई ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए रुजिरा को समन भेजा था।

विज्ञापन


रुजिरा से सीबीआई की पूछताछ खत्म
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। एजेंसी ने रुजिरा से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है।

ममता के निकलने के बाद सीबीआई पहुंची अभिषेक के घर, पत्नी से कर रही है पूछताछ
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर से निकल चुकी हैं। वहीं उनके निकलने के कुछ देर बाद अभिषेक के घर सीबीआई भी पहुंच गई। ताजा जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी से पूछताछ शुरू हो गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता पहुंचीं भतीजे अभिषेक के घर
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं और उनकी पत्नी रुजिरा से मुलाकात की। इसके बाद वह अभिषेक की बेटी को लेकर आवास से निकल गईं।
 



मुझे नहीं पता कि जांच का विषय क्या हैः रुजिरा
उन्होंने सीबीआई को लिखे एक पत्र में कहा कि हालाकि मैं इस कारण से अनभिज्ञ हूं कि मुझे पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है या जांच का विषय क्या है, आप अपनी सुविधानुसार कल 23 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दोपहर तीन बजे के बीच मेरे आवास पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप कब आएंगे कृपया इसकी जानकारी मुझे दे दें।

अभिषेक की साली मेनका से सोमवार को हुई थी पूछताछ
सीबीआई की एक टीम सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के कोलकाता स्थित आवास पहुंचकर लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की थी।

 यह भी पढ़ेंः कौन हैं अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला, पहले भी कई बार इन कारणों से सुर्खियों में रहीं

इन आरोपियों पर हुई है प्राथमिकी दर्ज
केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत नवंबर में चोरी रैकेट के कथित सरगना मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधकों-अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र और अब पांडवेश्वर क्षेत्र) तथा जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र) , ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया, धनंजय राय और एसएसआई एवं काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुस्तोरिया और काजोर क्षेत्रों में ईसीएल की पट्टे पर दी गईं खदानों से कोयले के अवैध खनन और चोरी में लिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed