फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in upper house over extending time of rajya sabha proceeding

राज्यसभा: समय बढ़ाने पर हंगामा, आनंद शर्मा बोले- विधेयक उत्पादन की फैक्ट्री नहीं है सदन

Wed, 31 Jul 2019 09:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 31 Jul 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in upper house over extending time of rajya sabha proceeding
राज्यसभा
राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन की बैठक शाम में छह बजे से आगे बढ़ाने पर आपत्ति जताई। हालांकि सत्ता पक्ष के साथ कुछ अन्य दलों के सदस्यों द्वारा चर्चा कराने पर सहमति जताए जाने के बाद सदन में विधेयक पर चर्चा सामान्य ढंग से चलती रही। राज्यसभा में जब मोटर यान (संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा हो रही थी तो संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सदन की बैठक इस विधेयक के निस्तारण तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया।
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, माकपा और अन्य दलों के सदस्यों ने कहा कि इस विधेयक पर शेष चर्चा कल कराई जाए। सदस्यों ने सदन की राय जानने का भी आसन से अनुरोध किया। उपसभापति हरिवंश ने सदन की बैठक बढ़ाने के लिए बहुमत से सदन की राय मांगी और कहा कि सदस्यों की राय बैठक जारी रखने के पक्ष में है। 
विज्ञापन


सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि कल भी हम निर्धारित समय से आगे बैठे और विधेयक को पारित किया। अभी इस विधेयक पर चर्चा में अभी 20 और सदस्यों को भाग लेना है। उन्होंने कहा कि वे विधेयक के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें कहा गया कि कई विधेयक पारित किए जाने हैं। यह सदन विधेयकों का उत्पादन करने वाली फैक्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के रामगोपाल यादव और द्रमुक के टी शिवा ने भी उनका समर्थन किया। इस पर सदन के नेता थावरचंद गहलोत और मुरलीधरन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विधेयक है और लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जितना जल्दी पारित हो जाए, उतना अच्छा है। एमडीएमके के वाइको ने विधेयक पर चर्चा जारी रखने की मांग करते हुए क्षेत्रीय एवं कम संख्या बल वाले दलों के सदस्यों को चर्चा में भाग लेने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। इसके बाद सदन में विधेयक पर चर्चा फिर शुरू हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed