फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS will start a campaign to clear the rumors on the Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन पर फैल रही अफवाहों को दूर करने के लिए संघ चलाएगा अभियान, स्वयंसेवक घर जाकर बताएंगे फायदे

Thu, 29 Apr 2021 05:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Apr 2021 05:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने स्वयंसेवकों द्वारा अभी 43 प्रमुख शहरों में कोविड सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं तथा अन्य 219 स्थानों पर कोविड अस्पतालों में प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है...

विज्ञापन
RSS will start a campaign to clear the rumors on the Corona vaccine
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के मदद के लिए अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अब मैदान में आ गया है। कई शहरों में स्वयंसेवक कोविड अस्पतालों में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरुक करने का अभियान भी चला रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, कोरोना के इस क्रूर प्रहार से देश के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरोना की महामारी में दिवंगत सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। डॉक्टरों व चिकित्सा के अन्य कार्य तथा ऑक्सीजन आदि सामग्री की आपूर्ति में लगे कर्मचारी, सुरक्षा व स्वच्छता कर्मियों सहित सभी कोरोना योद्धाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, हमारे समाज की संवेदना व सक्रियता अद्भुत है। अपनी जान जोखिम में डालकर संकट की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। परिस्थिति भले ही विकट हो, भारत में समाज की शक्ति भी विशाल है। हमेशा की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवाभारती सहित अन्य संगठन व संस्थाएं प्रभावित क्षेत्रों व परिवारों में राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं। संघ की पहल पर आवश्यकता के अनुसार अभी बारह प्रकार के कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोविड के संभावित लोगों हेतु आइसोलेशन केंद्र व पॉजिटिव रोगियों हेतु कोविड केयर (सेवा) केंद्र, सरकारी कोविड केंद्र व अस्पतालों में सहायता, सहायता हेतु दूरभाष (हेल्पलाइन नंबर), रक्तदान, प्लाज्मादान, अंतिम संस्कार के कार्य, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, काउंसलिंग, ऑक्सीजन आपूर्ति व एम्बुलेंस सेवा, भोजन, राशन व मास्क तथा टीकाकरण अभियान व जागरूकता जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कई प्रांतों में स्वयंसेवकों द्वारा प्रारंभ किया गया है। स्थानीय प्रशासन की भी हर संभव सहायता की जा रही है ताकि सभी मिलकर इस चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकें। इंदौर में संघ की पहल पर शासन, निजी अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग आदि के सहयोग से दो हज़ार बिस्तर का कोविड केंद्र शासन व समाज के समन्वित कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।


उन्होंने आगे कहा, स्वयंसेवकों द्वारा अभी 43 प्रमुख शहरों में कोविड सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं तथा अन्य 219 स्थानों पर कोविड अस्पतालों में प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। टीकाकरण हेतु दस हजार से अधिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के साथ 2442 टीकाकरण केंद्र अभी तक प्रारंभ किए गए हैं। समाज के सभी लोगों का इस कार्य में सहयोग आवश्यक है, तथा कोरोना के प्रकोप पर शासन-प्रशासन व समाज के समन्वित प्रयास से ही भारत विजय प्राप्त करेगा। आवश्यकता के अनुसार प्लाज्मा व रक्तदान में सहयोग किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर संभावितों की सूची भी बनी है। वहीं, विभिन्न शहरों में बुजुर्गों व अकेले रहने वालों को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed